
प्रवर्तन निदेशालय ने असलम अब्दुल रहमान पटनी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं।
जांच में आरोप है कि आरोपियों ने डी-कंपनी और सलीम फ्रूट का नाम लेकर मूल मालिकों को धमकाया और फर्जी दस्तावेजों से बिल्डिंग हड़प ली।
अटैच की गई संपत्तियों में बैंक खातों में जमा रकम और लैम्बट बिल्डिंग शामिल है जिसे सलीम फ्रूट की पत्नी के नाम ट्रांसफर किया गया था।