
Microsoft ने 26 अक्टूबर को वॉलंटरी एग्जिट ऑफर (VEO) की घोषणा की है, जिसके तहत चुनिंदा विभागों के कर्मचारियों को कुछ महीनों की बेसिक सैलरी देकर नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया जा रहा है.
ऑफर चुनने वाले मिडिल-लेवल कर्मचारियों को 39 सप्ताह की बेसिक सैलरी और सीनियर-लेवल कर्मचारियों को 12 महीने की बेसिक सैलरी मिल रही है, जो भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में लागू है.
हैदराबाद के एक इंजीनियर को 11 लाख रुपए (तीन महीने की सैलरी के बराबर) का ऑफर मिला है, जिस पर उन्होंने Reddit पर लोगों से राय मांगी है.