
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस लिए जाने पर अपनी खुशी जताई है।
श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना फैसले लिए थे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि शीर्ष अदालत इस मामले को देखेगी और चुनाव आयोग से जुड़ी गलतियों को सुधारने का काम करेगी।