
रूस के अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में पाइरोलिसिस यूनिट के परीक्षण के दौरान हुए विस्फोट और आग में 7 लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में 6 चीनी नागरिक शामिल हैं, जबकि 9 अन्य चीनी कर्मचारी अभी भी लापता हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।
यह कॉम्प्लेक्स रूस की सिबुर (60%) और चीन की सिनोपेक (40%) का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसमें 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।