
रॉयल एनफील्ड ने जुलाई 2026 में कुल 1,18,232 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि की 88,045 यूनिट्स के मुकाबले 34 फीसदी अधिक है।
घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 1,05,317 यूनिट रही, जबकि निर्यात 10 फीसदी की वृद्धि के साथ 12,915 यूनिट्स तक पहुंच गया।
वित्तवर्ष 2027 के पहले चार महीनों में कंपनी ने कुल 4,48,659 बाइक्स बेची हैं और अब ब्रांड बेंगलुरु में 10 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स के साथ विस्तार कर रहा है।