
देहरादून पुलिस ने नीट-यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसआईटी जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रूपेश पंडित हर एडमिशन के बदले 45 लाख रुपये लेता था और उसने जाली प्रमाण पत्र बनवाए थे।
अभ्यर्थियों के परिजनों से आरोपियों ने एडवांस के रूप में 20-20 लाख रुपये वसूल लिए थे और मामले की गहन जांच जारी है।