
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 'हेड – स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
चयनित उम्मीदवार को बीसीसीआई के एलीट क्रिकेट और सीओई प्रोग्राम्स के तहत स्पोर्ट्स साइंस सेवाओं के लिए रणनीतिक लीडरशिप देनी होगी.
इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर को शाम 5:00 बजे तक बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.