
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में स्क्रब टायफस के 15 से अधिक संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है और अब तक 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक बुखार के मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 5 से 6 मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यह संक्रमण संक्रमित कीट के काटने से फैलता है।