
दिवाली की सफाई के दौरान लोग फर्श और खिड़कियों की सफाई तो कर लेते हैं लेकिन स्विचबोर्ड, दरवाजों के हैंडल और खिड़की की ग्रिल अक्सर छूट जाते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक अलमारी के ऊपर की जगह, पंखे और लाइट फिटिंग की सफाई सबसे ऊपर से शुरू करनी चाहिए ताकि धूल कमरे में दोबारा न फैले।
जूते रखने की जगह और बाथरूम के छोटे हिस्सों जैसे शॉवरहेड और ड्रेन को भी दिवाली से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है.