
टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए कार्यकारी चेयरमैन बनाए रखने का फैसला किया है, जिसे टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने 'गैरकानूनी' करार दिया है.
गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में यह फैसला 4-1 के बहुमत से लिया गया, जबकि टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशक नोएल टाटा ने इसके खिलाफ वोट किया.
रिजर्व बैंक द्वारा टाटा संस की एनबीएफसी पंजीकरण से बाहर निकलने की मांग खारिज किए जाने के बाद कंपनी पर शेयर बाजार में लिस्टिंग का दबाव भी बढ़ गया है।