
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आईसीएमआर के अनुसार फ्लू वैक्सीन सभी के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर इसे लगवाना चाहिए।
संक्रमण से बचाव के लिए खांसते या छींकते समय नाक और मुंह ढकने तथा हाथों की नियमित सफाई करने को कहा गया है, साथ ही लक्षण गंभीर होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया गया है।