
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद टीम इंडिया से रिलीज करने का फैसला किया है।
वह आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए टीम के साथ जुड़कर तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में लाल गेंद से अभ्यास करेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 से 15 नवंबर तक खेली जाएगी।