बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलोच ने पाकिस्तान को अल्टीमेटम देते हुए सेना को क्षेत्र से हटने और अपने हथियार यहीं छोड़ने की मांग की है।
बलोच ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध का हवाला देते हुए पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने और वहां के निवासियों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।
अलगाववादी नेता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने और पाकिस्तानी सेना की वापसी के लिए इमरजेंसी एग्जिट की अपील की है।