बांग्लादेश ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए 'मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' में शामिल होने के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश अपनी जरूरतों के आधार पर इस रक्षा गठबंधन में शामिल हो सकता है।
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव के बीच यह कदम भारत के लिए चिंता का विषय बना है।