
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले 3 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित आसपास के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।