
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने टी20 इंटरनेशनल की ताजा गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
अबरार अहमद 736 रेटिंग अंकों के साथ पहली बार दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पछाड़ा है।
शीर्ष दस गेंदबाजों में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती पांचवें और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दसवें स्थान पर मौजूद हैं।