
जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स का समापन हो गया, जहां क्लोजिंग सेरेमनी में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाली शूटर नीरू ढांडा भारत की ध्वजवाहक रहीं.
भारत ने इस संस्करण में कुल 85 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं और वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
समापन समारोह के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा दोहा, कतर के प्रतिनिधियों को सौंपा गया जो साल 2030 में 21वें संस्करण की मेजबानी करेगा.