
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बच्चों से दूर रहने का अपना दर्द बयां किया है।
सेलिना के तीन बेटे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं जबकि उनके चौथे बेटे शमशेर का जन्म के तुरंत बाद 2017 में हृदय रोग के कारण निधन हो गया था।
उन्होंने लिखा कि वह अपने बच्चों से बात करने और उनकी आवाज सुनने के लिए तरसती हैं और चाहती हैं कि बच्चे अपने माता-पिता से खुलकर प्यार कर सकें।