
अंडर-19 एशिया कप में रविवार 08 नवंबर को दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।
यह वनडे फॉर्मेट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा।
भारतीय टीम अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान ने भी यूएई के खिलाफ पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।