
19 से 21 अगस्त के बीच पाकिस्तान के नूर खान, मसरूर और मुरीद एयर बेस पर तुर्किए के C-130 और A400M सैन्य परिवहन विमानों की असामान्य लैंडिंग देखी गई है।
भारतीय रक्षा हलकों को आशंका है कि इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को बायकर ड्रोन और असिसगार्ड एयर-डिफेंस सिस्टम जैसे सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति की जा रही है।
मक्का समझौते के बाद बढ़ी इन सैन्य गतिविधियों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा किसी संभावित संघर्ष की तैयारी का संकेत हो सकता है।