नोकिया ने अपना नया फीचर फोन 'Nokia 300 Charge' लॉन्च किया है, जिसमें 3,700mAh की बैटरी दी गई है जो 40 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है।
इस फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर है, जिससे यह पावर बैंक की तरह अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकता है और इसमें 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले है।
फिलहाल यह फोन फिलीपींस में 2,190 फिलीपीन पेसो (लगभग 3,637 रुपये) में उपलब्ध है, जबकि भारत में इसकी बिक्री की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।