
जिम्बाब्वे ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 99 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में 271 रन बनाए, जिसमें ब्रेंडन टेलर ने 81 और क्रेग इरविन ने 93 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 172 रनों पर सिमट गई, जिससे जिम्बाब्वे ने वनडे मुकाबलों में अपनी शानदार बढ़त जारी रखी।