
शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर में कुल 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है।
मंत्रालय के अनुसार, इन फर्जी संस्थानों का सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फैला हुआ है, जिनकी पूरी सूची यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वे इन संस्थानों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।