
बांग्लादेश के रंगपुर में 20 अगस्त की रात रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता और दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सिद्धार्थ दास और 19 वर्षीय मुग्धा दास के रूप में हुई है, जिन्होंने छत के रास्ते घर में घुसकर परिवार की गला दबाकर हत्या की थी।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी घर में ही रुके, खाना खाया और लूट का रूप देने के लिए घर में तोड़फोड़ की, साथ ही गहने भी मंदिर के पास छिपा दिए थे।