
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर मछुआरा समाज को चेताया कि वे वोटों की दलाली करने वाले मौसमी नेताओं से सावधान रहें।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में समाज के राजनीतिक उभार को नुकसान पहुंचाने वाले लोग अब उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को गुमराह करने आए हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि मछुआरा समुदाय पैसों पर बिकने वाली कौम नहीं है और इसका इतिहास मुगलों व अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का रहा है।