
खाना खाने के बाद भोजन नली की मांसपेशी ठीक से बंद न होने के कारण पेट का एसिड ऊपर आने से सीने या गले में जलन की समस्या होती है.
बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार भोजन, अधिक फैट वाला खाना और खाने के तुरंत बाद लेटना इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है.
यदि जलन के साथ सीने में तेज दबाव, दर्द, सांस फूलना या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज न करके डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.