
जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आ रही है, जिसके लिए जोसेफीन नकोमो की कप्तानी में टीम का ऐलान कर दिया गया है।
दौरे के तहत तीन टी20 मैच 16 से 20 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में खेले जाएंगे, जबकि तीन वनडे मैच 23 से 28 अक्टूबर के बीच वडोदरा में होंगे।
जिम्बाब्वे टीम हाल ही में हरारे में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी।