कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
दीपके ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए धमकियां दी गईं और छात्रों पर बेल्ट गन व AK-47 का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन धमकियों के बावजूद वे लोकतंत्र और शिक्षा के अधिकारों के लिए अपना संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रखेंगे।