नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 903 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।
इस प्रोजेक्ट में कंपनी को साइडिंग का काम पूरा करना है, जिसे पूरा करने के लिए 36 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
इससे पहले गुरुवार को कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 404.88 करोड़ रुपये का एक अन्य प्रोजेक्ट मिला था, जिसे 30 दिनों के भीतर पूरा करना है।