
मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर मंगलवार रात 10:02 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 2.5 वर्षीय अबीर और 23 वर्षीय अंकिता के रूप में हुई है, जबकि हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं।
बीएमसी पीआरओ ऑफिस के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।