
दिल्ली के राजघाट पर न्याय की मांग कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने जबरन हटा दिया, जिसके बाद मां सोनी देवी बेहोश हो गईं।
अंकिता की मां को प्राथमिक उपचार के लिए बुराड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत तीन दोषियों को पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।