
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के कुल 60 पदों पर भर्ती निकाली है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पदों के आधार पर आकर्षक वेतनमान के साथ-साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और भविष्य निधि जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे।