
विटामिन B12 की कमी का कारण केवल डाइट नहीं, बल्कि भोजन को बहुत ज्यादा पकाना, मोटापा, डायबिटीज की दवाएं और शराब का अत्यधिक सेवन भी हो सकता है।
शरीर में B12 के अवशोषण के लिए पेट और आंतों का स्वस्थ होना जरूरी है, इसलिए गैस्ट्राइटिस या आंतों की सूजन जैसी समस्याएं सप्लीमेंट के असर को कम कर देती हैं।
डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे के अनुसार, मेटफॉर्मिन जैसी डायबिटीज की दवाएं लंबे समय तक लेने से विटामिन B12 का अवशोषण प्रभावित होता है, जिसकी नियमित जांच जरूरी है।