
स्मृति मंधाना ने गुरुवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ विमेंस टी20 एशिया कप में 64 गेंदों पर 124 रन बनाकर मिताली राज का सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मंधाना के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 10880 रन हो गए हैं, जबकि मिताली राज ने अपने करियर में 10868 रन बनाए थे।
इस शतकीय पारी के दौरान मंधाना ने 7 छक्के लगाए और विमेंस टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक 95 छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।