स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus सितंबर 2026 में भारत में एक नया बजट-अनुकूल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें केवल 4G कनेक्टिविटी दी जाएगी.
टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, यह किफायती 4G डिवाइस विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए होगा और यह साल 2026 में भारत में कंपनी का आखिरी प्रोडक्ट हो सकता है.
इससे पहले कंपनी ने 31 जुलाई को भारत में OnePlus N6x लॉन्च किया था, जिसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है.