
1 नवंबर को मनाए जाने वाले वर्ल्ड वीगन डे पर प्लांट-बेस्ड डाइट पर जोर दिया जाता है। इसमें मांस-मछली के साथ डेयरी उत्पादों का भी सेवन नहीं किया जाता।
डेयरी के विकल्प के रूप में सोया मिल्क, बादाम मिल्क और पनीर की जगह टोफू का इस्तेमाल किया जाता है। वीगन लोग पशु आधारित कपड़ों का उपयोग भी छोड़ देते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, वीगन डाइट हृदय रोग के जोखिम को कम करती है, वजन घटाने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल को शून्य रखती है।