जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में कविता मीणा ने अपने प्रेमी गणेश मीणा के साथ मिलकर 5 अगस्त को पति महेश मीणा को जहर मिला हुआ जूस पिलाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद कविता ने एक सप्ताह तक किसी को शक नहीं होने दिया और पति की अस्थियां लेकर हरिद्वार भी गई, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले का खुलासा किया।
पुलिस की सख्ती और सीसीटीवी में गणेश मीणा की मौजूदगी के सबूत मिलने के बाद कविता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और प्रेमी के दोस्त को फोन कर पूरी साजिश उगल दी।