मौसम विभाग ने 4 सितंबर को यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है।
मध्य प्रदेश में 4-5 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।