
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत चैंपियंस के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
उथप्पा ने पारी का आगाज करते हुए मात्र 31 गेंदों में 248.39 के स्ट्राइक रेट से 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 77 रनों की आतिशी पारी खेली।
भारत के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 50 रन बनाए।