
रात में पास में सो रहे पार्टनर के तेज खर्राटों के कारण बार-बार नींद टूटने से शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता जिससे सुबह थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होता है.
लंबे समय तक नींद पूरी न होने का असर रोजमर्रा के कामों और ध्यान लगाने की क्षमता पर भी पड़ता है, इसलिए इसे केवल छोटी सी परेशानी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
अगर खर्राटे बहुत तेज और लगातार आएं तथा सोते समय सांस रुकने या घुटन जैसी आवाज के लक्षण दिखें, तो यह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) का संकेत हो सकता है।