
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 18 सितंबर को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर गणित की मुख्य परीक्षा में पूछे गए 20 सवालों में से 16 पुराने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा से मिलने का आरोप है।
उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई है कि इनमें से 16 सवाल 19 सितंबर 2021 की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता परीक्षा के बिल्कुल समान थे और दो सवाल सिलेबस से बाहर थे।
छात्रों ने इस मामले की एक्सपर्ट्स से जांच कराने की मांग की है, जबकि यूपीपीएससी के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने कहा कि औपचारिक आपत्ति मिलने पर मामला परीक्षा समिति के सामने रखा जाएगा।