बांग्लादेश की सैन्य खुफिया एजेंसी DGFI के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कर्नल मगफूज-उल-बारी के नेतृत्व में 15 अगस्त को पाकिस्तान का दौरा किया, जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य साठगांठ गहरी होने के संकेत मिले हैं.
इससे पहले अप्रैल 2026 में DGFI के महानिदेशक मेजर जनरल कैसर रशीद चौधरी ने भी इस्लामाबाद का दौरा कर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई (ISI) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी.
दोनों देशों के वायु सेना प्रमुखों के बीच पाकिस्तान में बने 'JF-17 थंडर' लड़ाकू विमानों की बांग्लादेश को संभावित बिक्री को लेकर भी बातचीत हो चुकी है.