
मंगलवार को चुनाव प्रणाली में गड़बड़ी के विरोध में 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के घेराव के लिए मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत लगभग 260 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और दो घंटे बाद छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने कानूनी निर्देशों का उल्लंघन किया, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।