
दीपावली के त्योहारी सीजन से पहले घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कंपनियां 1 अक्टूबर से कीमतें बढ़ाने जा रही हैं.
ब्लू स्टार, गोदरेज और हायर समेत कई प्रमुख होम अप्लायंसेज कंपनियों ने विभिन्न प्रोडक्ट्स के दाम 5% से 8% तक बढ़ाने का फैसला किया है.
कच्चे माल की बढ़ती लागत, परिवहन खर्च और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव को कंपनियों ने इस मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण बताया है।