Zomato के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल ने घोषणा की है कि उनका नया वियरेबल हेल्थ डिवाइस 'टेंपल' 2026 के अंत से पहले डिलीवर किया जाएगा और इसके प्री-ऑर्डर जल्द शुरू होंगे।
यह कॉम्पैक्ट डिवाइस कनपटी पर चिपकाकर यूजर के मेटाबोलिक स्वास्थ्य और दिमाग में बहने वाले खून की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगी, जिससे तनाव और नींद का पैटर्न समझा जा सकेगा।
कंपनी शुरुआत में कुछ हजार यूनिट्स ही बनाएगी, जिसे एथलीटों, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।