ऋतिक रोशन ने अंधेरी वेस्ट स्थित लोटस नीलकमल बिजनेस पार्क में 6,000 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस Clearsynth Labs Limited को 5 साल के लिए किराए पर दिया है।
लीज एग्रीमेंट के अनुसार, शुरुआती तीन वर्षों के लिए मासिक किराया 17 लाख रुपये तय किया गया है, जो बाद में बढ़कर 19.55 लाख रुपये हो जाएगा।
एक्टर ने इस डील के लिए 68 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट ली है और यह लीज 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगी।