बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की है और बलोच नेताओं ने दुनिया भर से इसके लिए समर्थन मांगा है।
बलोच नेता मीर यार बलोच ने लोगों से अपील की है कि वे इस दिन अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का झंडा फहराएं।
बलूचिस्तान का दावा है कि 11 अगस्त 1947 को पहली बार स्वतंत्रता घोषित की गई थी, जिसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी उस समय कवर किया था।