
जर्मनी के बोचुम शहर में एक रिहायशी इमारत में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग में दो महिलाओं समेत तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने के कारण 5 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जर्मन पुलिस ने हत्या के शक में उसी इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है और जांच अधिकारियों को शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।