
GST काउंसिल की आगामी बैठक में ऑनलाइन फूड डिलीवरी चार्ज पर लगने वाले टैक्स को 18% से घटाकर 5% करने पर विचार किया जाएगा।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर Swiggy और Zomato जैसी ऐप पर डिलीवरी फीस पर भी 5 प्रतिशत GST ही लगेगा।
इसके अलावा दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और कृषि बीजों की स्टोरेज सेवाओं को भी टैक्स राहत देने के प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं।