RBI अगले फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
सरकार ने RBI को 2 अरब प्लास्टिक नोट छापने की मंजूरी दी है, जो कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होंगे।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वर्तमान में करेंसी सिक्योरिटी फीचर्स पर सालाना लगभग 5,000 करोड़ रुपये का खर्च आता है जिसे कम करने का लक्ष्य है।